इतिहास में पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 93 के पार, जानें कितना टूटा?

रुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 92.63 पर बंद हुआ था।

इतिहास में पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 93 के पार, जानें कितना टूटा?

खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 92.63 पर बंद हुआ था। 19 मार्च को छुट्टी होने के कारण करेंसी मार्केट बंद था।

वहीं शेयर बाजार में आज यानी 20 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 800 अंक (1.07%) चढ़कर 75,000 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 240 अंक (1.04%) की तेजी है, यह 23,240 पर पहुंच गया है। बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow