सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर युवक का मिला शव:क्षत-विक्षत हालत में थी बॉडी, पहचान मुश्किल; तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दोस्तपुर के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। शव किमी 165.2 पर पाया गया, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह घटना रविवार रात दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सहगिया गांव के पास सड़क किनारे सामने आई। शव इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत था कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोस्तपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोस्तपुर एसओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शव लगभग तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी वाहन ने शव को रौंद दिया होगा। पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को मार्च्युरी में रखवाया गया है।