ईरान ने अमेरिका के आधुनिक F-35 लड़ाकू विमान को हवा में ही बनाया निशाना, अमेरिका ने भी की पुष्टि

ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने अमेरिका के अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया। जबकि ईरान इसे विमान के क्रैश होने का दावा कर रहा है।

ईरान ने अमेरिका के आधुनिक F-35 लड़ाकू विमान को हवा में ही बनाया निशाना, अमेरिका ने भी की पुष्टि

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ हमलों की एक नई लहर शुरू की है। इन हमलों में मध्य और दक्षिणी इस्राइल के कई इलाके निशाने पर रहे, जिनमें तेल अवीव भी शामिल है।

ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने अमेरिका के अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया। हालांकि, अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, विमान को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के खतरे के चलते आपात लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट सुरक्षित है और घटना की जांच जारी है, जबकि ईरान इसे विमान के क्रैश होने का दावा कर रहा है।

तेहरान में “आतंकी ढांचे” को निशाना बना रहे हैं- इजरायल

दूसरी ओर, इस्राइली सेना ने अपने फारसी भाषा के सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि उसके हमले तेहरान में “आतंकी ढांचे” को निशाना बना रहे हैं, हालांकि इस दावे के समर्थन में कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की गई। इस्राइल की वायु सेना के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में उसने ईरान के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में 130 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं और यह अभियान लगातार जारी है।

इसी बीच, इराक के सशस्त्र समूह ‘सराया अव्लिया अल-दम’ ने दावा किया है कि उन्होंने बीते 24 घंटों में देशभर में अमेरिकी ठिकानों पर तीन हमले किए हैं।

आज की बड़ी अपडेट्स

  • ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर दोबारा हमला हुआ, तो वह बिना किसी सीमा के जवाब देगा। यह बयान साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हालिया हमले के बाद आया है।

  • डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस्राइल के हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू से ईरानी ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने को कहा है।

  • कतर की LNG क्षमता का करीब 17% प्रभावित हुआ है, जिससे सालाना लगभग 20 अरब डॉलर का नुकसान बताया जा रहा है।

  • लेबनान में इस्राइली हमलों के बाद हालात बेहद गंभीर हैं मौतों का आंकड़ा 1,000 पार कर चुका है, जबकि हजारों लोग घायल और 10 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं।

  • यूरोप, कनाडा और जापान समेत कई देशों ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की पेशकश की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow