बरेली में बेमौसम बारिश से बदला मौसम का मिजाज:ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास, आसमान में सुबह से डेरा जमाए काली घटाएं
बरेली और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादलों का पहरा है, जिससे धूप पूरी तरह गायब रही। लगभग 15 मिनट तक हुई हल्की बारिश ने शहर की फिजा बदल दी है। बेमौसम हुई इस बरसात की वजह से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को एक बार फिर हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। हल्की फुहारों के बीच ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम विभाग का अलर्ट: अभी और बरसेंगे बादल मौसम विभाग ने बरेली और इसके पड़ोसी जनपदों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है। अनुमान लगाया गया है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। शहर में अभी भी हल्की बूंदबांदी का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन पर भी असर दिख रहा है।