लखनऊ में आज अदा की जाएगी अलविदा नमाज:मौलाना बोले- अंतिम जुमे पर करेंगे देश में अमन-शांति की दुआ की अपील
लखनऊ में आज दूसरा अलविदा( रमजान का आखिरी जुमा) की नमाज अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में होगी । ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की जाएगी। टीले वाली मस्जिद पर नमाज को लेकर खास तैयारी की गई है। टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान ने बताया कि यहां 370 सालों से अलविदा की नमाज अदा की जा रही है। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि अलविदा जुमा हमको यह एहसास करवाता है कि हमारे बीच से रमजान जा रहा है। यह आखिरी जुमा बेहद खास होता है हम सभी लोगों को इस खास दिन पर ज्यादा से ज्यादा दुआएं करना चाहिए। विशेष रूप से देश में अमन और शांति के लिए दुआ करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि रमजान के अंतिम दिनों में जरूरतमंद लोगों तक हमें पहुंचना चाहिए। ईद की तैयारी में उनकी मदद करते हुए आर्थिक सहयोग करना बेहद जरूरी है। यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि उन लोगों की खुशियों में शामिल हो जो कमजोर और बेसहारा हैं। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त तैयारी की गई है। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद
लखनऊ में आज दूसरा अलविदा( रमजान का आखिरी जुमा) की नमाज अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में होगी । ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की जाएगी। टीले वाली मस्जिद पर नमाज को लेकर खास तैयारी की गई है। टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान ने बताया कि यहां 370 सालों से अलविदा की नमाज अदा की जा रही है। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि अलविदा जुमा हमको यह एहसास करवाता है कि हमारे बीच से रमजान जा रहा है। यह आखिरी जुमा बेहद खास होता है हम सभी लोगों को इस खास दिन पर ज्यादा से ज्यादा दुआएं करना चाहिए। विशेष रूप से देश में अमन और शांति के लिए दुआ करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि रमजान के अंतिम दिनों में जरूरतमंद लोगों तक हमें पहुंचना चाहिए। ईद की तैयारी में उनकी मदद करते हुए आर्थिक सहयोग करना बेहद जरूरी है। यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि उन लोगों की खुशियों में शामिल हो जो कमजोर और बेसहारा हैं। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त तैयारी की गई है। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद और ईदगाह समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस का पहरा है। सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी हो रही है साथ ही असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस ने पहले से व्यवस्था कर रखी है। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरा से मॉनिटरिंग की जा रही है। ………….