घाटमपुर में पावर प्लांट कर्मी की डंपर से कुचलकर मौत:ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

कानपुर के सजेती में डंपर ने ड्यूटी जा रहे स्टोरकीपर को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में स्टोर कीपर की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाइवे पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिहार के ब्रह्मपुर बक्सर के रहने वाले मनोज सिंह (52) घाटमपुर के यमुना तटवर्ती स्थित नेयवेली पावर प्लांट में एलएनटी की सब वेंडर एमएससी कम्पनी में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत था। रविवार देर शाम वह पैदल ड्यूटी के लिए पावर प्लांट जा रहे थे। जैसे ही वह कानपुर–सागर हाईवे पर स्थित दुर्गा देवी मोड़ के पास सड़क पार करने लगे, तभी कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए हमीरपुर की ओर भाग निकला। हादसे में मनोज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम घटना से नाराज ग्रामीणों और पावर प्लांट के कर्मचारियों ने हाईवे पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सजेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टम

घाटमपुर में पावर प्लांट कर्मी की डंपर से कुचलकर मौत:ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
कानपुर के सजेती में डंपर ने ड्यूटी जा रहे स्टोरकीपर को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में स्टोर कीपर की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाइवे पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिहार के ब्रह्मपुर बक्सर के रहने वाले मनोज सिंह (52) घाटमपुर के यमुना तटवर्ती स्थित नेयवेली पावर प्लांट में एलएनटी की सब वेंडर एमएससी कम्पनी में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत था। रविवार देर शाम वह पैदल ड्यूटी के लिए पावर प्लांट जा रहे थे। जैसे ही वह कानपुर–सागर हाईवे पर स्थित दुर्गा देवी मोड़ के पास सड़क पार करने लगे, तभी कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए हमीरपुर की ओर भाग निकला। हादसे में मनोज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम घटना से नाराज ग्रामीणों और पावर प्लांट के कर्मचारियों ने हाईवे पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सजेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक घंटे तक बाधित रहा यातायात घटना के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान हमीरपुर की ओर यमुना पुल तक और घाटमपुर की ओर अनूपपुर मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow