स्पाइसी शुगर के वार्षिक फिनाले में पहुंचे सिंगर शाहिद माल्या:ट्रेडिंग गानों से बांधा समां, 'एक कुड़ी' 'कुक्कड़' जैसे गानों में दे चुके आवाज

फतेहाबाद रोड स्थित ITC मुग़ल में रविवार को सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था स्पाइसी शुगर के वार्षिक ग्रैंड फिनाले सीजन-6 के अवसर पर बॉलीवुड गायक शाहिद माल्या की “सुरमई शाम” आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल चमड़ा एवं फुटवियर उद्योग परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर, राजीव वासन, चंदर सचदेवा और संस्था की संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक शाहिद माल्या ने अपने लोकप्रिय गीत “बिखरने का मुझको शौक है बड़ा” की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही उन्होंने यह गीत गाया, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा और दर्शक देर तक झूमते रहे। उनकी भावपूर्ण आवाज और मंच प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। शाहिद माल्या के चर्चित हिट गीतों में “इक कुड़ी”, “कुक्कड़”, “नगाड़ा संग ढोल” और “दमा दम मस्त कलंदर” भी शामिल हैं, जिन्हें श्रोताओं ने खूब पसंद किया। संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने बताया कि स्पाइसी शुगर वर्ष भर सामाजिक, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करती रही है। संस्था ने छह वर्ष पूरे करते हुए कई विशेष

स्पाइसी शुगर के वार्षिक फिनाले में पहुंचे सिंगर शाहिद माल्या:ट्रेडिंग गानों से बांधा समां, 'एक कुड़ी' 'कुक्कड़' जैसे गानों में दे चुके आवाज
फतेहाबाद रोड स्थित ITC मुग़ल में रविवार को सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था स्पाइसी शुगर के वार्षिक ग्रैंड फिनाले सीजन-6 के अवसर पर बॉलीवुड गायक शाहिद माल्या की “सुरमई शाम” आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल चमड़ा एवं फुटवियर उद्योग परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर, राजीव वासन, चंदर सचदेवा और संस्था की संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक शाहिद माल्या ने अपने लोकप्रिय गीत “बिखरने का मुझको शौक है बड़ा” की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही उन्होंने यह गीत गाया, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा और दर्शक देर तक झूमते रहे। उनकी भावपूर्ण आवाज और मंच प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। शाहिद माल्या के चर्चित हिट गीतों में “इक कुड़ी”, “कुक्कड़”, “नगाड़ा संग ढोल” और “दमा दम मस्त कलंदर” भी शामिल हैं, जिन्हें श्रोताओं ने खूब पसंद किया। संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने बताया कि स्पाइसी शुगर वर्ष भर सामाजिक, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करती रही है। संस्था ने छह वर्ष पूरे करते हुए कई विशेष अतिथियों के साथ विविध गतिविधियों का आयोजन किया है। उनका कहना था कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं और परिवारों को ऐसा मंच देना है, जहां रचनात्मकता, सीख और मनोरंजन एक साथ मिल सके। मुख्य अतिथि एसपी सिंह बघेल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थाएं समाज को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को मंच देने के साथ समाज में सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में गायक शाहिद माल्या ने अपनी मधुर और दमदार आवाज से माहौल को संगीतमय बना दिया। उन्होंने “बिखरने का मुझको शौक है बड़ा”, “इक कुड़ी”, “कुक्कड़”, “नगाड़ा संग ढोल” और “दमा दम मस्त कलंदर” सहित कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक तालियों की गूंज के साथ झूम उठे और कई लोगों ने मोबाइल की रोशनी जलाकर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। उनका साथ मंच पर अनुज सोनी और बैंड ने दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से शाहिद माल्या को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माला जसूजा, पुष्पा पोपटानी, पावनी सचदेवा, चांदनी ग्रोवर, शिखा जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow