बहू ने ससुर पर किया चाकू से हमला:पेट में लगी चोट, ग्रामीणों ने बचाई जान; केस दर्ज

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में एक बहू ने अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में ससुर के पेट में चोटें आई है। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद उनकी जान बच सकी। पुलिस ने ससुर की शिकायत पर बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता बृजनैन पुत्र महादेव उपाध्याय ने प्रभारी निरीक्षक बदलापुर को दी गई तहरीर में बताया कि यह घटना आज सुबह 7 बजे की है। उनकी पुत्रवधू रूबी पत्नी सुनील ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू उनके पेट में लगा, जिससे गहरा घाव हो गया। बृजनैन के चिल्लाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच सकी। उन्होंने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वे पुलिस को सूचना देने आए हैं। बृजनैन ने यह भी आरोप लगाया है कि रूबी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घायल बृजनैन का इलाज और मेडिकल मुआयना बदलापुर सीएचसी में करवाया जा रहा है। पुलिस ने बृजनैन की पुत्रवधू रूबी पत्नी सुनील के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की का

बहू ने ससुर पर किया चाकू से हमला:पेट में लगी चोट, ग्रामीणों ने बचाई जान; केस दर्ज
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में एक बहू ने अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में ससुर के पेट में चोटें आई है। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद उनकी जान बच सकी। पुलिस ने ससुर की शिकायत पर बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता बृजनैन पुत्र महादेव उपाध्याय ने प्रभारी निरीक्षक बदलापुर को दी गई तहरीर में बताया कि यह घटना आज सुबह 7 बजे की है। उनकी पुत्रवधू रूबी पत्नी सुनील ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू उनके पेट में लगा, जिससे गहरा घाव हो गया। बृजनैन के चिल्लाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच सकी। उन्होंने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वे पुलिस को सूचना देने आए हैं। बृजनैन ने यह भी आरोप लगाया है कि रूबी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घायल बृजनैन का इलाज और मेडिकल मुआयना बदलापुर सीएचसी में करवाया जा रहा है। पुलिस ने बृजनैन की पुत्रवधू रूबी पत्नी सुनील के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow