पीलीभीत में एसडीओ पर चालक से गाली-गलौज का आरोप:ऑडियो वायरल होने से कर्मचारियों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

पीलीभीत में बाढ़ खंड के एसडीओ पर अपने सरकारी गाड़ी के ड्राइवर के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारी ड्राइवर से अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार जितेंद्र नामक युवक बाढ़ खंड में एसडीओ सचिन चौधरी की सरकारी गाड़ी चलाता है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र की मां की तबीयत खराब थी। जिसके चलते वह उन्हें दवाई दिलाने के लिए गया था। उसी कारण ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। इसी बात को लेकर एसडीओ नाराज हो गए। ऑडियो में एसडीओ सचिन चौधरी ड्राइवर जितेंद्र को फोन कर डांटते हुए सुनाई दे रहे हैं। जब चालक अपनी मां की बीमारी और दवा लेने की मजबूरी बताता है, तो अधिकारी भड़क जाते हैं। ऑडियो में अधिकारी चालक को मां-बहन की गालियां देते और अपशब्दों का प्रयोग करते सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर फोन पर अपनी मजबूरी बताकर माफी मांगता रहा, लेकिन अधिकारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। घटना के बाद जब एसडीओ सचिन चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया गया। वहीं विभाग के अन्य कर्मचारी भी इस म

पीलीभीत में एसडीओ पर चालक से गाली-गलौज का आरोप:ऑडियो वायरल होने से कर्मचारियों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
पीलीभीत में बाढ़ खंड के एसडीओ पर अपने सरकारी गाड़ी के ड्राइवर के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारी ड्राइवर से अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार जितेंद्र नामक युवक बाढ़ खंड में एसडीओ सचिन चौधरी की सरकारी गाड़ी चलाता है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र की मां की तबीयत खराब थी। जिसके चलते वह उन्हें दवाई दिलाने के लिए गया था। उसी कारण ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। इसी बात को लेकर एसडीओ नाराज हो गए। ऑडियो में एसडीओ सचिन चौधरी ड्राइवर जितेंद्र को फोन कर डांटते हुए सुनाई दे रहे हैं। जब चालक अपनी मां की बीमारी और दवा लेने की मजबूरी बताता है, तो अधिकारी भड़क जाते हैं। ऑडियो में अधिकारी चालक को मां-बहन की गालियां देते और अपशब्दों का प्रयोग करते सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर फोन पर अपनी मजबूरी बताकर माफी मांगता रहा, लेकिन अधिकारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। घटना के बाद जब एसडीओ सचिन चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया गया। वहीं विभाग के अन्य कर्मचारी भी इस मामले पर खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड के कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी अपने अधीन कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार कर रहे हैं और बीमार मां की सेवा करना कोई अपराध नहीं है, जिसके लिए किसी को अपमानित किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow