भाटपाररानी विधायक बोले– नंबर देना जनता का काम:सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा- क्षेत्र में 450 सड़कों का जाल बिछाया, 2 नगर पंचायत बनानी हैं

देवरिया की भाटपाररानी से भाजपा विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने अपने कार्यकाल के काम गिनाए। उन्होंने कहा- विधायक बनने के बाद क्षेत्र में सड़क, पुल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर तेजी से काम हुआ है। करीब 450 सड़कों का निर्माण कराकर क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत की गई है। मेरे काम का आकलन जनता करेगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: सबसे बड़ा काम कौन सा कराया? जवाब: मेरे कार्यकाल में सड़क नेटवर्क को बड़े स्तर पर विकसित किया गया। फोरलेन, डबल लेन और सिंगल लेन मिलाकर करीब 450 सड़कों का निर्माण कराया गया। सलेमपुर-मैरवा और तमकुहीराज-नवलपुर फोरलेन सड़कें बनकर तैयार हैं। खनुआ और छोटी गंडक नदी पर आवागमन आसान बनाने के लिए केरवनिया पुल का निर्माण कराया गया। इसके अलावा 13.46 करोड़ रुपए की लागत से सीएचसी भी बनकर तैयार हुआ है। सवाल: कौन सा काम अभी तक नहीं हो पाया? जवाब: बेलपार ढाला पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति जैसे जंगल और पहाड़ी क्षेत्र को देखते हुए इसकी जरूरत है, लेकिन कुछ कानूनी अड़चनों के कारण काम लंबित है

भाटपाररानी विधायक बोले– नंबर देना जनता का काम:सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा- क्षेत्र में 450 सड़कों का जाल बिछाया, 2 नगर पंचायत बनानी हैं
देवरिया की भाटपाररानी से भाजपा विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने अपने कार्यकाल के काम गिनाए। उन्होंने कहा- विधायक बनने के बाद क्षेत्र में सड़क, पुल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर तेजी से काम हुआ है। करीब 450 सड़कों का निर्माण कराकर क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत की गई है। मेरे काम का आकलन जनता करेगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: सबसे बड़ा काम कौन सा कराया? जवाब: मेरे कार्यकाल में सड़क नेटवर्क को बड़े स्तर पर विकसित किया गया। फोरलेन, डबल लेन और सिंगल लेन मिलाकर करीब 450 सड़कों का निर्माण कराया गया। सलेमपुर-मैरवा और तमकुहीराज-नवलपुर फोरलेन सड़कें बनकर तैयार हैं। खनुआ और छोटी गंडक नदी पर आवागमन आसान बनाने के लिए केरवनिया पुल का निर्माण कराया गया। इसके अलावा 13.46 करोड़ रुपए की लागत से सीएचसी भी बनकर तैयार हुआ है। सवाल: कौन सा काम अभी तक नहीं हो पाया? जवाब: बेलपार ढाला पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति जैसे जंगल और पहाड़ी क्षेत्र को देखते हुए इसकी जरूरत है, लेकिन कुछ कानूनी अड़चनों के कारण काम लंबित है। साथ ही फायर स्टेशन के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। सवाल: चार साल के कामकाज को कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। अपने स्तर से विकास कार्य कराए हैं, अब जनता ही मूल्यांकन करेगी। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं। टिकट देना या न देना पार्टी का निर्णय है, लेकिन भरोसा है कि उनके काम को देखते हुए पार्टी उचित फैसला करेगी। सवाल: भाटपाररानी कस्बे में जाम की समस्या कैसे दूर होगी? जवाब: नगर क्षेत्र की गलियां संकरी हैं। इसके समाधान के लिए नया प्लान तैयार कर सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। सवाल: नए नगर पंचायत बनाने की क्या योजना है? जवाब: सोहनपुर और भिंगारी को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल जनगणना के चलते प्रक्रिया रुकी है, जिसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow