लखनऊ-अयोध्या में ओले गिरे, दिन में अंधेरा छाया:प्रयागराज समेत 20 जिलों में तेज बारिश; काशी में आंधी, मिर्जापुर में किसान की मौत
यूपी में मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह 10 बजे अचानक अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इससे पहले प्रयागराज और मथुरा में तेज बारिश हुई। धूलभरी आंधी चली। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। स्कूली बच्चे और दफ्तर के लिए निकले लोग रेनकोट और छातों के साथ नजर आए। ऐसे ही कानपुर, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मेरठ समेत 25 से ज्यादा जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। काशी में भी आंधी के साथ बूंदाबांदी हो रही है। घाटों पर दुकान लगाने वाले लोग सामान समेटकर वापस लौट गए। अयोध्या में बारिश के साथ मटर के दाने बराबर ओले गिरे। प्रयागराज और मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत हो गई। कई जगह गेहूं की खड़ी फसलें गिर गईं। सरसों और आलू की फसल पर खराब होने का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया है। अगले 2 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे प्रदेश बारिश की संभावना दिखाई दे रही
यूपी में मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह 10 बजे अचानक अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इससे पहले प्रयागराज और मथुरा में तेज बारिश हुई। धूलभरी आंधी चली। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। स्कूली बच्चे और दफ्तर के लिए निकले लोग रेनकोट और छातों के साथ नजर आए। ऐसे ही कानपुर, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मेरठ समेत 25 से ज्यादा जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। काशी में भी आंधी के साथ बूंदाबांदी हो रही है। घाटों पर दुकान लगाने वाले लोग सामान समेटकर वापस लौट गए। अयोध्या में बारिश के साथ मटर के दाने बराबर ओले गिरे। प्रयागराज और मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत हो गई। कई जगह गेहूं की खड़ी फसलें गिर गईं। सरसों और आलू की फसल पर खराब होने का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया है। अगले 2 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे प्रदेश बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। 2 दिन बाद इसका असर कम होने लगेगा। पिछले 24 घंटे में मथुरा में सबसे तेज 87 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा की रफ्तार नोएडा में 59 किमी, आगरा और बुलंदशहर में 57 किमी/घंटा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बागपत और बुलंदशहर में करीब 6 मिमी. रिकॉर्ड हुई। मौसम की तस्वीरें- क्यों बदला मौसम, जानिए मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। बारिश से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-