लखनऊ में मौसम बदला, दिन में अंधेरा छाया:तेज बारिश के साथ ओले गिरे, रेड अलर्ट; कई इलाकों में बिजली गुल
लखनऊ में मौसम अचानक बदल गया है। भोर से हल्के बादल थे। सुबह 9 बजे तक में बादल घने होते ही दिन में अंधेरा छा गया। तेज बारिश शुरू हो गई। किसी-किसी इलाके में ओले भी गिर रहे हैं। गोमतीनगर, चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद इलाकों में काले बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। इंदिरानगर में ओले गिरे हैं। सुबह से 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। बादल गरज रहे हैं। ऐसे मौसम के बीच कई इलाकों में बिजली कट गई। दिन में 60 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। मौसम विभाग ने बारिश-आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 53 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी रही। 5 तस्वीरें देखिए- लखनऊ में बदले मौसम के पल-पल के अपडेट्स जानिए नीचे लाइव ब्लॉग में…