आजमगढ़ में जमीनी विवाद में भाइयों के बीच जमकर मारपीट:लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से किया गया हमला, दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों की ही बीच मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में घायल की पत्नी की तहरीर पर जेठ और ससुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के निजामुद्दीन गंभीरवन का बताया जा रहा है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित जगमोहन राजभर ने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व प्रार्थी के चाचा श्यामवीर राजभर संजय राजभर और महावीर राजभर इन तीनों ने मिलकर जमीनी विवाद में जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। प्रार्थी का इस बात को लेकर झगड़ा हुआ कि प्रार्थी के पिता महावीर अपनी जमीन बेच रहे थे तभी प्रार्थी ने मना किया। इस समय महावीर और श्यामवीर संजय तीनों ने मिलकर मां बहन की गालियां देने के साथ कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। जिससे प्रार्थी को गंभीर चोट आई। थाने जाने पर दी थी जान से मारने की धमकी मारपीट करते समय आरोपियों ने इस बात की भी धमकी दी कि यदि थाने में जाकर शिकायत करोगे तो जान से मार दिया जाएगा प्रार्थी को चोट लगने के कारण बेहोश हो गया था। होश आने के बाद परिवार के साथ इस मामले की शिकाय

आजमगढ़ में जमीनी विवाद में भाइयों के बीच जमकर मारपीट:लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से किया गया हमला, दर्ज हुआ मुकदमा
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों की ही बीच मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में घायल की पत्नी की तहरीर पर जेठ और ससुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के निजामुद्दीन गंभीरवन का बताया जा रहा है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित जगमोहन राजभर ने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व प्रार्थी के चाचा श्यामवीर राजभर संजय राजभर और महावीर राजभर इन तीनों ने मिलकर जमीनी विवाद में जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। प्रार्थी का इस बात को लेकर झगड़ा हुआ कि प्रार्थी के पिता महावीर अपनी जमीन बेच रहे थे तभी प्रार्थी ने मना किया। इस समय महावीर और श्यामवीर संजय तीनों ने मिलकर मां बहन की गालियां देने के साथ कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। जिससे प्रार्थी को गंभीर चोट आई। थाने जाने पर दी थी जान से मारने की धमकी मारपीट करते समय आरोपियों ने इस बात की भी धमकी दी कि यदि थाने में जाकर शिकायत करोगे तो जान से मार दिया जाएगा प्रार्थी को चोट लगने के कारण बेहोश हो गया था। होश आने के बाद परिवार के साथ इस मामले की शिकायत की पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow