आजमगढ़ सपा सांसद बोले-योगी का बुलडोजर सिर्फ PDA-ब्राह्मणों पर चलता:भाजपाइयों के टाइम चाबी खो जाती, बदायूं में HPCL हत्याकांड पर कहा- भाजपा विधायक का आतंक

आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं के HPCL दोहरे हत्याकांड को लेकर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में सरकार को घेरते हुए कहा- सीएम योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर भेदभाव करता है। सिर्फ PDA और ब्राह्मणों पर ही चलता है। भाजपाइयों और उनके करीबियों पर कार्रवाई के वक्त बुलडोजर की चाबी खो जाती है। सांसद ने दातागंज क्षेत्र में भाजपा विधायक राजीव सिंह बब्बू, उनके भाई और समर्थकों पर आतंक फैलाने का आरोप भी लगाया। साथ ही पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने और दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। धर्मेंद्र यादव पैसे देकर वोट खरीदने के एक मामले में सुनवाई के लिए बदायूं पहुंचे थे। जहां उन्हें कोर्ट ने मुकदमे से बरी कर दिया।। इसके बाद वे इटावा स्थित अपने आवास पहुंचे थे। इसी दौरान दैनिक भास्कर से उनकी विशेष बातचीत हुई। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और 2027 चुनाव को लेकर खुलकर बात की। बता दें कि धर्मेंद्र यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई भी हैं। अब पढ़िए सपा सांसद से बातचीत के प्रमुख अंश... सवाल : HPCL हत्याकांड में ठाकुर-ब्राह्मण फैक्टर उभर रहा है, आप क्या कहेंगे? ज

आजमगढ़ सपा सांसद बोले-योगी का बुलडोजर सिर्फ PDA-ब्राह्मणों पर चलता:भाजपाइयों के टाइम चाबी खो जाती, बदायूं में HPCL हत्याकांड पर कहा- भाजपा विधायक का आतंक
आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं के HPCL दोहरे हत्याकांड को लेकर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में सरकार को घेरते हुए कहा- सीएम योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर भेदभाव करता है। सिर्फ PDA और ब्राह्मणों पर ही चलता है। भाजपाइयों और उनके करीबियों पर कार्रवाई के वक्त बुलडोजर की चाबी खो जाती है। सांसद ने दातागंज क्षेत्र में भाजपा विधायक राजीव सिंह बब्बू, उनके भाई और समर्थकों पर आतंक फैलाने का आरोप भी लगाया। साथ ही पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने और दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। धर्मेंद्र यादव पैसे देकर वोट खरीदने के एक मामले में सुनवाई के लिए बदायूं पहुंचे थे। जहां उन्हें कोर्ट ने मुकदमे से बरी कर दिया।। इसके बाद वे इटावा स्थित अपने आवास पहुंचे थे। इसी दौरान दैनिक भास्कर से उनकी विशेष बातचीत हुई। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और 2027 चुनाव को लेकर खुलकर बात की। बता दें कि धर्मेंद्र यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई भी हैं। अब पढ़िए सपा सांसद से बातचीत के प्रमुख अंश... सवाल : HPCL हत्याकांड में ठाकुर-ब्राह्मण फैक्टर उभर रहा है, आप क्या कहेंगे? जवाब : हर्षित मिश्रा के पिता का दर्द पूरी तरह जायज है। हर्षित और सुधीर गुप्ता लगातार कई महीनों से प्रशासन को लिखित में सुरक्षा की मांग कर रहे थे और अपनी हत्या की आशंका भी जता रहे थे। सैजनी और आसपास के इलाके में बीजेपी विधायक राजीव सिंह बब्बू, उनके भाई, गुर्गों और सजातीय लोगों का इतना अत्याचार है कि यह घटना उसी का नतीजा है। हर्षित के पिता की प्रतिक्रिया एक दुखी पिता की आवाज है। बीजेपी के लोग संवेदनहीन हैं, वे इस दर्द को नहीं समझते। समाजवादी पार्टी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और न्याय दिलाने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। सवाल : मेडिकल कॉलेज में स्टाफ को रहने की सुविधा तक नहीं मिल रही, जिम्मेदार कौन? जवाब : बीजेपी 9 साल से सत्ता में है और 10 बजट पेश कर चुकी है। हमने अपने 5 साल के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज का 75% काम पूरा कर दिया था। आज जरूरत है कि बीजेपी अपने 10 साल के बजट और अखिलेश सरकार के 5 साल के बजट की तुलना जनता के सामने रखे। सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। बीजेपी ने बदायूं को बद से बदतर बना दिया है। विकास कार्य ठप हो चुके हैं और जिले को बर्बाद करने की साजिश चल रही है। सवाल : 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर क्या दावा है? जवाब : इस बार प्रदेश में ऐतिहासिक सरकार बनेगी। जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनता का भरोसा बढ़ रहा है, उससे साफ है कि बदलाव तय है। जनता मौजूदा सरकार से निराश है- भय, आतंक, फर्जी एनकाउंटर और बुलडोजर राजनीति से परेशान है। यही कारण है कि 2027 में जनता सरकार बदलेगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। सवाल : बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आपके आरोप क्या हैं? जवाब : बुलडोजर की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि जब योगी जी के करीबी या भाजपा से जुड़े लोग बड़े अपराध करते हैं—चाहे पेट्रोलियम अधिकारियों की हत्या हो या बच्चों को जहर देने जैसे मामले—तब बुलडोजर की “चाबी खो जाती है”। वहीं पीडीए या ब्राह्मण परिवारों पर बुलडोजर अपने आप चलने लगता है। यह पूरी तरह भेदभावपूर्ण कार्रवाई है और जनता इसे समझ चुकी है। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… सैफई मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से रेप, गर्भवती हुई:पीड़ित मानसिक बीमार, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार; विभाग प्रमुख हटाए गए यूपी में सैफई मेडिकल कॉलेज में 40 साल की महिला मरीज के साथ रेप हुआ है। वह मानसिक बीमार थी। 9 महीने से भर्ती थी। इसका खुलासा महिला की रूटीन मेडिकल जांच में हुआ। महिला 5 महीने की गर्भवती पाई गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मानसिक रोग विभाग के प्रमुख प्रो. एके मिश्रा ने 18 मार्च को सैफई थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर 19 मार्च को सफाईकर्मी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने विभाग प्रमुख एके मिश्रा को पद से हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow