आगरा में डेयरी संचालक ने की फायरिंग:दूध के हिसाब को लेकर हुआ था विवाद

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दूध के हिसाब को लेकर हुए विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 की बताई जा रही है, जहां बजरंग डेयरी पर आए दो युवकों और डेयरी संचालक के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दूध का हिसाब लेने के लिए डेयरी पर पहुंचे थे। इसी दौरान डेयरी संचालक से उनका विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि डेयरी संचालक की ओर से फायरिंग कर दी गई। घायल का कहना है कि डेयरी संचालक ने माथे से सटाकर फायरिंग की थी, वो तो उसने हाथ झटक दिया, इससे गोली हाथ में लगी। जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने डेयरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow