पाक जासूस महिला की सास बोली- मेरी बहू बेगुनाह है:नमाज पढ़ते समय घर आई थी गाजियाबाद पुलिस, ट्रक ड्राइवर की पत्नी गिरफ्तार

संभल के दीपा सराय का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया है। गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने, विदेशी नंबरों पर बातचीत करने और डिफेंस से जुड़े संवेदनशील स्थानों की लोकेशन फोटो वीडियो शेयर करने पर संभल के ट्रैक चालक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद कमिश्नरेट की थाना कौशांबी पुलिस ने महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार महिला जनपद सम्भल के थाना नखासा क्षेत्र के मौहल्ला दीपा सराय का है। पाकिस्तान से जासूसी लिंक के आरोप में गाजियाबाद की एटीएस टीम ने मोहल्ला गैरतपुरा निवासी इरम उर्फ शाने मेहराज पत्नी फैजान को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। तहसील संभल क्षेत्र के थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर सिसौना निवासी रिसालत ने बेटी साने इरम उर्फ महक की शादी 2 साल पहले 9 मई 2024 को दीपा सराय निवासी ट्रक ड्राइवर फैजान के साथ की थी, दोनों का 9 महीने का बेटा युसूफ है। सास नफीसा ने कहा कि घर में कोई हंगामा नहीं हुआ। उनके मुताबिक उस समय घर के लोग नमाज पढ़ रहे थे, तभी टीम आ गई, नमाज खत्म होने के बाद वे हमारे घर आए। मेरी बड़ी बहू ने उनसे पूछ

पाक जासूस महिला की सास बोली- मेरी बहू बेगुनाह है:नमाज पढ़ते समय घर आई थी गाजियाबाद पुलिस, ट्रक ड्राइवर की पत्नी गिरफ्तार
संभल के दीपा सराय का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया है। गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने, विदेशी नंबरों पर बातचीत करने और डिफेंस से जुड़े संवेदनशील स्थानों की लोकेशन फोटो वीडियो शेयर करने पर संभल के ट्रैक चालक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद कमिश्नरेट की थाना कौशांबी पुलिस ने महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार महिला जनपद सम्भल के थाना नखासा क्षेत्र के मौहल्ला दीपा सराय का है। पाकिस्तान से जासूसी लिंक के आरोप में गाजियाबाद की एटीएस टीम ने मोहल्ला गैरतपुरा निवासी इरम उर्फ शाने मेहराज पत्नी फैजान को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। तहसील संभल क्षेत्र के थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर सिसौना निवासी रिसालत ने बेटी साने इरम उर्फ महक की शादी 2 साल पहले 9 मई 2024 को दीपा सराय निवासी ट्रक ड्राइवर फैजान के साथ की थी, दोनों का 9 महीने का बेटा युसूफ है। सास नफीसा ने कहा कि घर में कोई हंगामा नहीं हुआ। उनके मुताबिक उस समय घर के लोग नमाज पढ़ रहे थे, तभी टीम आ गई, नमाज खत्म होने के बाद वे हमारे घर आए। मेरी बड़ी बहू ने उनसे पूछा कि आप हमारे घर कैसे आ गए, हमारे रोजे चल रहे हैं और बेपर्दगी हो गई। उन्होंने कहा कि आप परेशान मत हो, हम सिर्फ जांच के लिए आए हैं। तभी बेटा फैजान भी नमाज पढ़कर आया था। टीम ने उससे मोबाइल लेकर महिला को बुलाने को कहा। सास के मुताबिक अगर उसकी कोई गलती होती तो वह वापस क्यों आती, वह खुद ही वापस घर आ गई। उन्होंने उसका चेहरा देखा और कहा कि घबराओ मत, हमें सिर्फ कुछ पूछताछ करनी है, फिर उसे अपने साथ ले गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow