केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी:उनके असिस्टेंट को फोन पर धमकाया; कहा- काम कर दो, नहीं तो मार देंगे

केंद्रीय राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी 17 मार्च की रात को फोन पर कॉल करके दी गई है। किसी अंजान नंबर से कॉल आया, जिसमें कहा गया कि काम कर दो, नहीं तो जयंत चौधरी को जान से मार देंगे। इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार कुछ दिन पहले ही केंद्रीय राज्यमंत्री पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम में गए थे। इसके बाद वो दिल्ली लौटे। इसके बाद उनका आगरा में सार्वजनिक कार्यक्रम था। इस टूर की जानकारी केवल कुछ आपसी लोगों को ही थी। लेकिन ये टूर प्लान सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद उनके स्टाफ को मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई। स्टाफ को फोन कॉल कर और व्हाट़सएप पर मैसेज भेजकर उनको ये धमकी दी गई। इसके बाद स्टाफ ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को दी थी। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच की और पश्चिम बंगाल पुलिस को भी इस धमकी की जानकारी दी गई है। अब दिल्ली पुलिस के साथ ही बंगाल पुलिस भी इस धमकी की जांच कर रही है। आखिर किसने और कहां से केंद्रीय मंत्

केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी:उनके असिस्टेंट को फोन पर धमकाया; कहा- काम कर दो, नहीं तो मार देंगे
केंद्रीय राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी 17 मार्च की रात को फोन पर कॉल करके दी गई है। किसी अंजान नंबर से कॉल आया, जिसमें कहा गया कि काम कर दो, नहीं तो जयंत चौधरी को जान से मार देंगे। इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार कुछ दिन पहले ही केंद्रीय राज्यमंत्री पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम में गए थे। इसके बाद वो दिल्ली लौटे। इसके बाद उनका आगरा में सार्वजनिक कार्यक्रम था। इस टूर की जानकारी केवल कुछ आपसी लोगों को ही थी। लेकिन ये टूर प्लान सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद उनके स्टाफ को मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई। स्टाफ को फोन कॉल कर और व्हाट़सएप पर मैसेज भेजकर उनको ये धमकी दी गई। इसके बाद स्टाफ ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को दी थी। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच की और पश्चिम बंगाल पुलिस को भी इस धमकी की जानकारी दी गई है। अब दिल्ली पुलिस के साथ ही बंगाल पुलिस भी इस धमकी की जांच कर रही है। आखिर किसने और कहां से केंद्रीय मंत्री को ये धमकी दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow