बारिश में सिर पर बोरी रखकर सिलेंडर लेने पहुंचे लोग:गोंडा में लोगों ने गैस एजेंसियों पर लाइन लगाकर करते रहे बारी का इंतजार

गोंडा में खराब मौसम और बारिश के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग बारिश से बचने के लिए सिर पर बोरी रखकर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। धानेपुर स्थित ज्योति गैस एजेंसी पर सुबह 8 बजे से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। एजेंसी पर पहले से बुकिंग कराने वालों के साथ-साथ उसी दिन बुकिंग करने वालों को भी सिलेंडर दिया जा रहा है। सिलेंडर लेने पहुंचे शिव प्रताप ने बताया कि घर में गैस खत्म होने के कारण खराब मौसम में भी लाइन में लगना मजबूरी है। उन्होंने कहा कि बारिश से बचने के लिए सिलेंडर के बोरी को ही सिर पर रख लिया। वहीं अमन नाम के एक अन्य व्यक्ति ने भी बताया कि गैस खत्म होने के चलते उन्हें बारिश में ही लाइन में लगना पड़ा। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन व्रत रख रहीं शांति देवी भी सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़ी नजर आईं। उन्होंने भी बोरी से सिर ढककर बारिश से बचाव किया। वहीं मुसद्दी तिवारी पुरवा से आए एक युवक ने बताया कि बारिश के बावजूद लोग गैस के लिए लाइन में खड़े हैं, ताकि किसी तरह सिलेंडर मिल सके। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था ब

बारिश में सिर पर बोरी रखकर सिलेंडर लेने पहुंचे लोग:गोंडा में लोगों ने गैस एजेंसियों पर लाइन लगाकर करते रहे बारी का इंतजार
गोंडा में खराब मौसम और बारिश के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग बारिश से बचने के लिए सिर पर बोरी रखकर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। धानेपुर स्थित ज्योति गैस एजेंसी पर सुबह 8 बजे से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। एजेंसी पर पहले से बुकिंग कराने वालों के साथ-साथ उसी दिन बुकिंग करने वालों को भी सिलेंडर दिया जा रहा है। सिलेंडर लेने पहुंचे शिव प्रताप ने बताया कि घर में गैस खत्म होने के कारण खराब मौसम में भी लाइन में लगना मजबूरी है। उन्होंने कहा कि बारिश से बचने के लिए सिलेंडर के बोरी को ही सिर पर रख लिया। वहीं अमन नाम के एक अन्य व्यक्ति ने भी बताया कि गैस खत्म होने के चलते उन्हें बारिश में ही लाइन में लगना पड़ा। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन व्रत रख रहीं शांति देवी भी सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़ी नजर आईं। उन्होंने भी बोरी से सिर ढककर बारिश से बचाव किया। वहीं मुसद्दी तिवारी पुरवा से आए एक युवक ने बताया कि बारिश के बावजूद लोग गैस के लिए लाइन में खड़े हैं, ताकि किसी तरह सिलेंडर मिल सके। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एजेंसी पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं, जो लोगों को कतारबद्ध करने में मदद कर रहे हैं। ---------------- ये खबर भी पढ़िए- धुरंधर-2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस:नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। उम्मीदें जितनी ऊंची थीं, फिल्म कई जगह उन्हें पूरा करती है, तो कुछ जगह थोड़ा चूक भी जाती है। कहानी जसकीरत सिंह रांगी के अतीत से शुरू होती है, जो अपने परिवार के साथ हुए अन्याय के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखता है। जेल से निकलकर वह भारत के लिए काम करने का मौका पाता है और पाकिस्तान में हमजा अली मजारी बनकर अंडरकवर मिशन पर जाता है। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow