ललितपुर में टेंट के गोदाम में लगी आग:टेंट-टेबल समेत सारा सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

ललितपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र में नवीन गल्ला मंडी के पीछे स्थित एक प्लॉट में बने टेंट के गोदाम में रविवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा टेंट का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार नवीन गल्ला मंडी के पीछे कुंदन लाल राठौर का एक प्लॉट है, जिसे उन्होंने झांसी निवासी एक टेंट संचालक को गोदाम के रूप में किराए पर दिया हुआ है। रविवार रात करीब 10 बजे गोदाम परिसर में रखे टेंट के सामान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा टेंट, टेबल समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow