कानपुर के सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी का CM को पत्र:बोले- पंडित शब्द ज्ञान, विद्वता और सम्मान का प्रतीक; पेपर बनाने वाले पर एक्शन हो

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में आर्य नगर से विधायक अमिताभ बाजपेई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी ने अपने पत्र में कहा- हाल ही में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में हिंदी विषय से जुड़े एक प्रश्न में “अवसर के अनुसार बदल जाने वाले व्यक्ति” के विकल्प में “पंडित” शब्द शामिल किया गया था। उनका कहना है कि इस तरह का विकल्प न केवल भाषाई दृष्टि से अनुचित है, बल्कि इससे समाज के एक सम्मानित वर्ग की भावनाएं भी आहत होती हैं। ‘पंडित’ शब्द भारतीय परंपरा में ज्ञान, विद्वता और सम्मान का प्रतीक उन्होंने पत्र में लिखा कि “पंडित” शब्द भारतीय परंपरा में ज्ञान, विद्वता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे सम्मानसूचक शब्द को इस प्रकार के संदर्भ में विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे अनावश्यक सामाजिक विवाद की स्थिति बन सकती है। विधायक ने यह भी कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न और उनके व

कानपुर के सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी का CM को पत्र:बोले- पंडित शब्द ज्ञान, विद्वता और सम्मान का प्रतीक; पेपर बनाने वाले पर एक्शन हो
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में आर्य नगर से विधायक अमिताभ बाजपेई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी ने अपने पत्र में कहा- हाल ही में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में हिंदी विषय से जुड़े एक प्रश्न में “अवसर के अनुसार बदल जाने वाले व्यक्ति” के विकल्प में “पंडित” शब्द शामिल किया गया था। उनका कहना है कि इस तरह का विकल्प न केवल भाषाई दृष्टि से अनुचित है, बल्कि इससे समाज के एक सम्मानित वर्ग की भावनाएं भी आहत होती हैं। ‘पंडित’ शब्द भारतीय परंपरा में ज्ञान, विद्वता और सम्मान का प्रतीक उन्होंने पत्र में लिखा कि “पंडित” शब्द भारतीय परंपरा में ज्ञान, विद्वता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे सम्मानसूचक शब्द को इस प्रकार के संदर्भ में विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे अनावश्यक सामाजिक विवाद की स्थिति बन सकती है। विधायक ने यह भी कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न और उनके विकल्प अत्यंत सावधानी और जिम्मेदारी के साथ तैयार किए जाने चाहिए, ताकि किसी भी समुदाय की गरिमा को ठेस न पहुंचे। पत्र में विधायक ने सरकार से दो प्रमुख मांगें की हैं- प्रश्न की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यह पता लगाया जाए कि इस तरह की त्रुटि किस स्तर पर हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow