पीलीभीत में नमाज के दौरान खूनी संघर्ष:लेन-देन विवाद में धारदार हथियार चले, महिलाओं समेत 6 घायल
पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार को नमाज पढ़ने जा रहे दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर झड़प हो गई। मोहल्ला कुरैशियान में सड़क पर धारदार हथियार चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस संघर्ष में महिलाओं सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कुरैशियान निवासी दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को जब दोनों पक्ष नमाज अदा करने के लिए घरों से निकले, तो रास्ते में उनका आमना-सामना हो गया। शुरुआती कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाली-गलौज से शुरू हुआ यह मामला हिंसक हो गया और दोनों ओर से धारदार हथियार निकल आए। इस संघर्ष में एक पक्ष से शफीक, रहमतुल्लाह, यासीन और उनकी पत्नी अकीला गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से राशिद और सलीम को भी गहरी चोटें आई हैं। घायलों के शरीर पर धारदार हथियारों के निशान हैं। घटना की सूचना मिलते ही जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद
पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार को नमाज पढ़ने जा रहे दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर झड़प हो गई। मोहल्ला कुरैशियान में सड़क पर धारदार हथियार चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस संघर्ष में महिलाओं सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कुरैशियान निवासी दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को जब दोनों पक्ष नमाज अदा करने के लिए घरों से निकले, तो रास्ते में उनका आमना-सामना हो गया। शुरुआती कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाली-गलौज से शुरू हुआ यह मामला हिंसक हो गया और दोनों ओर से धारदार हथियार निकल आए। इस संघर्ष में एक पक्ष से शफीक, रहमतुल्लाह, यासीन और उनकी पत्नी अकीला गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से राशिद और सलीम को भी गहरी चोटें आई हैं। घायलों के शरीर पर धारदार हथियारों के निशान हैं। घटना की सूचना मिलते ही जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, शफीक और अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में एक पक्ष के राशिद ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि घटना का मुख्य कारण रुपयों का पुराना लेन-देन है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।