पानीपत में बस से टकरा वैन का CNG सिलेंडर फटा:आग लगने से युवती जिंदा जली, तीन सवारी झुलसी; ईद मनाने यूपी जा रहे थे
हरियाणा के पानीपत में गुरुवार की देर रात राजस्थान की रोडवेज बस ने सवारियों को ले जा रही ईको वैन में टक्कर मार दी। स्पीड तेज होने की वजह से टक्कर लगते ही वैन का सीएनजी सिलेंडर फट गया, जिससे उसमें आग लग गई। इको में 11 लोग सवार थे, जिसमें एक युवती की जिंदा जल कर मौत हो गई, जबकि बाकियों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन तीन सवारी झुलस गई। इस हादसे में एक एमजी हैक्टर कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाईवे पर जाम भी लग गया था। पुलिस ने ट्रैफिक वन वे कर जाम खुलावाया। पुलिस के मुताबिक, वैन में सवार लोग यूपी के रहने वाले थे, जो यहां पानीपत की फैक्ट्री में काम करने आए थे। फैक्ट्री से छुट्टी लेकर ईद मनाने बरेली जा रहे थे तो रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल,, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पानीपत में हुए हादसे के कुछ PHOTOS… प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कैसे हुआ हादसा… फायर ब्रिगेड ने काबू पाया, ट्रैफिक बाधित रहा इसके बाद आसपास के लोगों ने बस को पीछे धकेला और फायर ब्रिगेड क
हरियाणा के पानीपत में गुरुवार की देर रात राजस्थान की रोडवेज बस ने सवारियों को ले जा रही ईको वैन में टक्कर मार दी। स्पीड तेज होने की वजह से टक्कर लगते ही वैन का सीएनजी सिलेंडर फट गया, जिससे उसमें आग लग गई। इको में 11 लोग सवार थे, जिसमें एक युवती की जिंदा जल कर मौत हो गई, जबकि बाकियों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन तीन सवारी झुलस गई। इस हादसे में एक एमजी हैक्टर कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाईवे पर जाम भी लग गया था। पुलिस ने ट्रैफिक वन वे कर जाम खुलावाया। पुलिस के मुताबिक, वैन में सवार लोग यूपी के रहने वाले थे, जो यहां पानीपत की फैक्ट्री में काम करने आए थे। फैक्ट्री से छुट्टी लेकर ईद मनाने बरेली जा रहे थे तो रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल,, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पानीपत में हुए हादसे के कुछ PHOTOS… प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कैसे हुआ हादसा… फायर ब्रिगेड ने काबू पाया, ट्रैफिक बाधित रहा इसके बाद आसपास के लोगों ने बस को पीछे धकेला और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना समालखा प्रभारी गुलशन कुमार, चौकी इंचार्ज अनिल कुमार और हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को रोका। चार लेन वाली जीटी रोड पर वन-लेन ट्रैफिक चलाया गया। पुलिस जांच जारी, चालक फरार
क्रेन बुलाकर जली हुई ईको, बस और अन्य वाहनों को हटवाया गया, जिससे ट्रैफिक सुचारू रूप से बहाल किया गया। मृतक युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेजा गया। तीन घायलों को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ईको चालक और बस चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी सवारी पानीपत की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे और ईद मनाने के लिए बरेली जा रहे थे। मामले की जांच जारी है।