वाराणसी की 500 मस्जिदों में आज फिर अलविदा की नमाज:रमजान के 29वें दिन चांद के दीदार पर टली ईद, हाईअलर्ट के बीच दो शिफ्ट में इबादत

वाराणसी में कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम के बीच आज दोपहर फिर अलविदा की नमाज पढ़ी गई। ऐसा कई वर्षों बाद हुआ है कि रमजान में ईद से पहले दो बार अलविदा की नमाज पढ़ी गई। गुरूवार को चांद का दीदार नहीं होने पर ईद एक दिन टल गई, अब शनिवार को ईद मनाई जाएगी। वाराणसी समेत समूचे पूर्वांचल में ईद से पहले 48 घंटे का हाईअलर्ट घोषित किया गया है। हर मस्जिद पर फोर्स तैनात की गई है, वहीं मुस्लिम बाहुल्य और मिश्रित आबादी में पुलिस बल चक्रमण कर रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट के अफसर सड़क पर है, पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च (प्रेटोलिग) निकाला जा रहा है। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा इंतजाम किए है। मस्जिद ज्ञानवापी से लेकर मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन, मस्जिद लंगड़े हाफिज-नई सड़क, मस्जिद खरबूजा शहीद, जामा मस्जिद नदेसर, मस्जिद लाट सरैंया आदि में जुमे की नमाज होगी। उधर, अलविदा की नमाज को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मस्जिदों में टोपी, चटाई और पानी की पूरी व्यवस्था की गई है। अलविदा जुमा के दिन घरों में इफ्तार के लिए व

वाराणसी की 500 मस्जिदों में आज फिर अलविदा की नमाज:रमजान के 29वें दिन चांद के दीदार पर टली ईद, हाईअलर्ट के बीच दो शिफ्ट में इबादत
वाराणसी में कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम के बीच आज दोपहर फिर अलविदा की नमाज पढ़ी गई। ऐसा कई वर्षों बाद हुआ है कि रमजान में ईद से पहले दो बार अलविदा की नमाज पढ़ी गई। गुरूवार को चांद का दीदार नहीं होने पर ईद एक दिन टल गई, अब शनिवार को ईद मनाई जाएगी। वाराणसी समेत समूचे पूर्वांचल में ईद से पहले 48 घंटे का हाईअलर्ट घोषित किया गया है। हर मस्जिद पर फोर्स तैनात की गई है, वहीं मुस्लिम बाहुल्य और मिश्रित आबादी में पुलिस बल चक्रमण कर रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट के अफसर सड़क पर है, पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च (प्रेटोलिग) निकाला जा रहा है। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा इंतजाम किए है। मस्जिद ज्ञानवापी से लेकर मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन, मस्जिद लंगड़े हाफिज-नई सड़क, मस्जिद खरबूजा शहीद, जामा मस्जिद नदेसर, मस्जिद लाट सरैंया आदि में जुमे की नमाज होगी। उधर, अलविदा की नमाज को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मस्जिदों में टोपी, चटाई और पानी की पूरी व्यवस्था की गई है। अलविदा जुमा के दिन घरों में इफ्तार के लिए विशेष पकवान भी बनाए गए और घरों में फातेहा भी दिलाई जाएगी। मस्जिदों में दो शिफ्ट में नमाज को लेकर पूरे इंतजाम ज्ञानवापी और लाटसरैयां समेत सभी बड़ी मस्जिदों में शुक्रवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच दो शिफ्ट में नमाज अता होगी। मस्जिद बुलाकी शहीद अस्सी, मस्जिद नईबस्ती गौरीगंज, मस्जिद हबीबिया गौरीगंज, आलमगीर मस्जिद धरहरा में बेहतर इंतजाम किए गए हैं। मस्जिद कुश्ताबेगम, मस्जिद मदीना, मस्जिद गौसिया, मस्जिद ताराशाह, मस्जिद छित्तनपुरा इमलिया तले, मस्जिद नूरैन समेत शहर और आस-पास की कई मस्जिदों में ईदुल फितर की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी जाएगी। इन सभी मस्जिदों में दो शिफ्ट में रोजेदार नमाज पढ़ेंगे। मौलानाओं ने बताया- आज अलविदा का इल्म शहर के आलिम-ए-दीन ने इसका ऐलान किया कि इस बार पांचवां जुमा (20 मार्च) 30वें रोजे पर पड़ रहा है। 19 मार्च को 29वें रोजे पर चांद दिखने की आशंका के बीच पिछले शुक्रवार यानि 13 मार्च को नमाज पढ़ ली गई थी, अब अगले दिन यानी 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। काशी विद्यापीठ ईदगाह के इमाम-ए-इदैन मुफ्ती शमीम अहमद के अनुसार ऐसे में एहतियात के रूप में अलविदा की नमाज 13 मार्च को ही पढ़ना उचित था। इस बार 30 रोजे मिले हैं तो 20 मार्च को पड़ने वाला जुमा अलविदा का होगा। फलक पर नहीं नमूदार हुआ ईद का चांद शहर मुफ्ती और चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने बताया कि ईद का चांद इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 29 रमजान यानी गुरुवार को नहीं देखा गया। ऐसे में अब शुक्रवार 20 मार्च को दोबारा अलविदा जुमा की नमाज सभी जुमा मस्जिदों में पढ़ाई जाएगी। ये नमाज सुबह 12.30 से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग मस्जिदों में होगी। ईद के चांद की 29 रमजान (गुरुवार) को कोई तस्दीक नहीं होने पर दोबारा से अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने का नियम है। सभी को इस बात की इत्तेला दे दी गई है, चांद कमेटी के कार्यालय मस्जिद खुदा बक्श उर्फ लंगड़े हाफिज में किसी ने भी चांद की तस्दीक का एलान नहीं किया। शिया मुसलामानों के जुमा जमात मौलाना जफर हुसैनी ने बताया 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। सुबह 7 बजे से ईदगाहों में ईद की नमाज शुरू होगी। जो अलग-अलग इलाकों में सुबह 10 बजे तक होगी। शहर मुफ्ती मौलाना बातिन नोमानी ज्ञानवापी मस्जिद के इमाम हैं। ऐसे में आज ठीक 1 बजकर 30 मिनट पर वो नमाज पढ़ाएंगे। ईद की नमाज 22 मार्च की सुबह 7 बजे से पढ़ाई जाएगी। मस्जिदों में ये अता कराएंगे अलविदा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जामा मस्जिद खोजापुरा मैदान में मौलाना जाहिर अहमद, मस्जिद शहीद बाबा सरैयां बाजार में हाफिज गुलाम, मस्जिद सुन्नी इमामबाड़ा सरैयां में मौलाना इकबाल अहमद सेराजी, शिया इमामबाडा सरैयां में मौलाना जफरुल हुसैनी, बड़ी मस्जिद सरैयां पक्का महाल हाफिज खैरुद्दीन, जामा मस्जिद कमल गड़हा में मौलाना आजाद, नई मस्जिद शिया हजरात दोषीपुरा में मौलाना जफर हुसैन, मीनार वाली मस्जिद कमालपुरा में मौलाना निजाम ने नमाज कराएंगे। मस्जिद लाट सरैयां में मौलाना जियाउर्रहमान ने नमाज तो खानकाह शक्कर तालाब में मुफ्ती-ए-बनारस अहले सुन्नत मौलाना मोइनुद्दीन अहमद फारुकी प्यारे मियां नमाज पढ़ाएंगे। शाही मस्जिद ढाई कंगूरा में हाफिज नसीम अहमद बशीरी, शाही मुगलिया मस्जिद बादशाहबाग में मौलाना हसीन अहमद हबीबी नमाज अता कराएंगे। मस्जिद लंगड़े हाफिज में मौलाना जकीउल्लाह असदुल कादरी, सदर इमामबाड़े में मौलाना जफरुल हुसैनी, ईदगाह विद्यापीठ में मुफ्ती शमीम, मस्जिद उल्फत बीबी में मौलाना साकीब रजा, मस्जिद खाकी शाह में मौलाना मुनीर, जामा मस्जिद कम्मू खां डिठोरी महाल में मौलाना शमशुद्दीन साहब ने नमाज कराएंगे । मस्जिद नगीना में हाफिज सैफुल मलिक, मस्जिद सुल्तानिया में अब्दुल्लाह सऊद अत्तारी, मदनपुरा अल्लू की मस्जिद में हाफिज अनस, ऊंची मस्जिद में मौलाना एहसन कमाल, ढोमन की मस्जिद में कारी फराज अहमद, मस्जिद बरतला में वासिफ रजा, मस्जिद जहांगीर हटिया में हाफिज शुऐब व हाफिज मो. ताहिर ने मस्जिद याकूब शहीद में नमाज कराएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow