वाराणसी में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट:50-60KM की रफ्तार से चली हवा,3 डिग्री तापमान में आई गिरावट
वाराणसी जिले में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे और दिन चढ़ने के साथ तेज हवाओं के बीच रिमझिम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने जिले को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है, जिससे प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सुबह से चल रही हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। तेज झोंकों के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और कई इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के प्रमुख क्षेत्रों जैसे बनारस स्टेशन, शिवपुर, सिंधौरा, रामनगर, कैंट, लंका, अस्सी, मंडुआडीह और मैदागिन में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा। देखें तस्वीर किसानों पर मंडराया संकट इस बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर रोहनिया और मोहनसराय क्षेत्र के गांवों में गेहूं की फसल खेतों में ही भीग गई है, जिससे नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कटाई के करीब पहुंच चुकी फसल पर मौसम की मार पड़ने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पूरे दिन तेज झोंके
वाराणसी जिले में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे और दिन चढ़ने के साथ तेज हवाओं के बीच रिमझिम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने जिले को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है, जिससे प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सुबह से चल रही हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। तेज झोंकों के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और कई इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के प्रमुख क्षेत्रों जैसे बनारस स्टेशन, शिवपुर, सिंधौरा, रामनगर, कैंट, लंका, अस्सी, मंडुआडीह और मैदागिन में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा। देखें तस्वीर किसानों पर मंडराया संकट इस बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर रोहनिया और मोहनसराय क्षेत्र के गांवों में गेहूं की फसल खेतों में ही भीग गई है, जिससे नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कटाई के करीब पहुंच चुकी फसल पर मौसम की मार पड़ने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पूरे दिन तेज झोंकेदार हवाएं चलने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि यह अलर्ट फिलहाल एक दिन के लिए जारी किया गया है, लेकिन शनिवार और रविवार को भी मौसम के इसी तरह बने रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण सतर्क रहना जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। फसल बीमा योजना के तहत राहत का प्रावधान जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि यदि उनकी फसल को नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया है, तो वे 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज कराएं। यदि फोन पर सूचना देने में समस्या हो, तो किसान जिला कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक कार्यालय में लिखित सूचना देकर भी अपनी क्षति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद नियमानुसार बीमा कंपनी के माध्यम से मुआवजा प्रदान किया जाएगा।