युवा ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित:SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द लिखने पर विरोध जताया, बोले- यूजीसी नियम नहीं हटा तो आंदोलन

रविवार को युवा ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक पीएल शर्मा रोड स्थित सौरभ दिवाकर के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की स्थायी समिति के सदस्य पंडित अजय शर्मा ने की, जबकि संचालन संगठन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने किया। बैठक की शुरुआत में संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। हाल ही में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को लेकर पूर्वी क्षेत्र के सभी उपस्थित सदस्यों ने सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। बैठक में मुख्य रूप से 19 मार्च को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यूजीसी से जुड़े मामले पर आने वाले निर्णय को लेकर चर्चा की गई। संगठन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कहा कि यदि यूजीसी के नियमों को नहीं हटाया गया तो इसके विरोध में जोरदार आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके अलावा 14 मार्च को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द के दुरुपयोग को लेकर भी ब्राह्मण समाज ने नाराजगी जताई। बैठक में मांग की गई कि प्रश्नपत्र तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, अन्यथा इसके विरोध में आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी चुनाव को लेकर भी संक

युवा ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित:SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द लिखने पर विरोध जताया, बोले- यूजीसी नियम नहीं हटा तो आंदोलन
रविवार को युवा ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक पीएल शर्मा रोड स्थित सौरभ दिवाकर के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की स्थायी समिति के सदस्य पंडित अजय शर्मा ने की, जबकि संचालन संगठन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने किया। बैठक की शुरुआत में संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। हाल ही में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को लेकर पूर्वी क्षेत्र के सभी उपस्थित सदस्यों ने सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। बैठक में मुख्य रूप से 19 मार्च को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यूजीसी से जुड़े मामले पर आने वाले निर्णय को लेकर चर्चा की गई। संगठन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कहा कि यदि यूजीसी के नियमों को नहीं हटाया गया तो इसके विरोध में जोरदार आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके अलावा 14 मार्च को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द के दुरुपयोग को लेकर भी ब्राह्मण समाज ने नाराजगी जताई। बैठक में मांग की गई कि प्रश्नपत्र तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, अन्यथा इसके विरोध में आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी चुनाव को लेकर भी संकल्प लिया। सभी ने हाथ उठाकर शपथ ली कि संगठन और ब्राह्मण समाज उसी पार्टी और उम्मीदवार का समर्थन करेगा जो समाज के हित में खड़ा रहेगा। बैठक में संगठन के मंत्री पुनीत शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव नरहरि, डॉ. प्रियंक शर्मा, सौरभ दिवाकर, पंडित भूषण शर्मा, पंडित मनीष शर्मा और पंडित गणेश दत्त शर्मा सहित कई सदस्यों ने अपने विचार रखे और संगठन की एकता व समाज हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर गिरीश भारद्वाज, ललित कौशिक, श्रीकांत पांडे, सुधांशु भारद्वाज, संजय वाजपेई, सुमित शर्मा, आनंद भारद्वाज, अजय शर्मा (बुढ़ाना गेट), सुधीर कुमार शर्मा, अंकुर शर्मा और सुरेंद्र शर्मा समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow