रायबरेली के कबाड़ गोदाम में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, दमकल ने पाया काबू

रायबरेली में एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद चौकी के पास गल्ला मंडी पुल के नीचे स्थित गोदाम में हुई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो पाएगी। जानकारी के अनुसार, यह कबाड़ की दुकान पिछले 25 वर्षों से 'पम्मी कबाड़ वाले' के नाम से मशहूर है। यहां कबाड़ खरीदने और बेचने का काम किया जाता है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने पहले भी घनी बस्तियों के बीच कबाड़ भंडारण न करने के निर्देश जारी किए थे। हालांकि, कुछ व्यवसायी कथित तौर पर अपने प्रभाव के चलते इन निर्देशों का पालन नहीं करते, जिसके कारण ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow