गाजियाबाद में 5 किलो ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:नेपाल से हो रही थी सप्लाई, ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई कार्रवाई

गाजियाबाद में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वेव सिटी थाना पुलिस और एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट मेरठ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 किलोग्राम अवैध ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को लालकुआं पुल के नीचे से पकड़ा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि लालकुआं पुल के नीचे ड्रग्स की बड़ी खेप की सप्लाई होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहीस मलिक और राजू यादव के रूप में हुई है। रहीस मलिक गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र का निवासी है, जबकि राजू यादव नेपाल के कपिलवस्तु जिले का रहने वाला बताया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि राजू यादव नेपाल से सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर भारत लाता था और गाजियाबाद में रहीस मलिक को सप्लाई करता था। इसके बाद रहीस मलिक ड्रग्स को छोटे-छोटे पैकेट में बांटकर दिल्ली, गाजियाबाद और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर बेचता था, जिससे उसे मोटा मुनाफा होता था। पुलि

गाजियाबाद में 5 किलो ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:नेपाल से हो रही थी सप्लाई, ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई कार्रवाई
गाजियाबाद में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वेव सिटी थाना पुलिस और एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट मेरठ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 किलोग्राम अवैध ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को लालकुआं पुल के नीचे से पकड़ा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि लालकुआं पुल के नीचे ड्रग्स की बड़ी खेप की सप्लाई होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहीस मलिक और राजू यादव के रूप में हुई है। रहीस मलिक गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र का निवासी है, जबकि राजू यादव नेपाल के कपिलवस्तु जिले का रहने वाला बताया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि राजू यादव नेपाल से सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर भारत लाता था और गाजियाबाद में रहीस मलिक को सप्लाई करता था। इसके बाद रहीस मलिक ड्रग्स को छोटे-छोटे पैकेट में बांटकर दिल्ली, गाजियाबाद और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर बेचता था, जिससे उसे मोटा मुनाफा होता था। पुलिस के अनुसार, 15 मार्च 2026 को भी राजू यादव नेपाल से ड्रग्स लेकर गाजियाबाद पहुंचा था और लालकुआं पुल के नीचे रहीस मलिक को खेप देने आया था। इसी दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow