बेटे ने दी पिता, मां और बहन को मुखाग्नि:मिर्जापुर के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हुई थी मौत, गाजीपुर में अंतिम संस्कार

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के हरिवल्लमपुर गांव निवासी मनोज चौधरी, उनकी पत्नी रीता चौधरी और बेटी सौम्या की शनिवार को मीरजापुर जिले के लालगंज के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव पैतृक गांव हरिवल्लमपुर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। गांव से सुल्तानपुर गंगा तट के लिए जब तीनों शव अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए, तो पूरा गांव गमगीन हो उठा। मृतक मनोज चौधरी के पुत्र आकाश चौधरी ने भारी मन से अपने पिता, माता और बहन को मुखाग्नि दी। बताया जा रहा है कि मनोज चौधरी पिछले दो वर्षों से मध्य प्रदेश के रीवा में परवल की खेती कर रहे थे। तीन दिन पहले वह अपनी बीमार मां सरस्वती देवी से मिलने गांव आए थे। शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से रीवा के लिए लौट रहे थे। परिजनों ने उन्हें इतनी लंबी दूरी बाइक से तय करने से मना किया था, लेकिन मनोज ने कहा था कि वह अक्सर इसी तरह यात्रा करते हैं और कोई परेशानी नहीं होगी। मीरजापुर जिले के लालगंज क्षेत्र के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत

बेटे ने दी पिता, मां और बहन को मुखाग्नि:मिर्जापुर के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हुई थी मौत, गाजीपुर में अंतिम संस्कार
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के हरिवल्लमपुर गांव निवासी मनोज चौधरी, उनकी पत्नी रीता चौधरी और बेटी सौम्या की शनिवार को मीरजापुर जिले के लालगंज के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव पैतृक गांव हरिवल्लमपुर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। गांव से सुल्तानपुर गंगा तट के लिए जब तीनों शव अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए, तो पूरा गांव गमगीन हो उठा। मृतक मनोज चौधरी के पुत्र आकाश चौधरी ने भारी मन से अपने पिता, माता और बहन को मुखाग्नि दी। बताया जा रहा है कि मनोज चौधरी पिछले दो वर्षों से मध्य प्रदेश के रीवा में परवल की खेती कर रहे थे। तीन दिन पहले वह अपनी बीमार मां सरस्वती देवी से मिलने गांव आए थे। शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से रीवा के लिए लौट रहे थे। परिजनों ने उन्हें इतनी लंबी दूरी बाइक से तय करने से मना किया था, लेकिन मनोज ने कहा था कि वह अक्सर इसी तरह यात्रा करते हैं और कोई परेशानी नहीं होगी। मीरजापुर जिले के लालगंज क्षेत्र के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मनोज के छोटे भाई धर्मेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव और अन्य परिजन चारपहिया वाहन से घटनास्थल के लिए रवाना हुए थे। रविवार देर शाम जब तीनों के शव गांव पहुंचे तो माहौल बेहद भावुक हो गया। मनोज की मां सरस्वती देवी, बड़े भाई बैजनाथ चौधरी, छोटे भाई धर्मेंद्र चौधरी और दोनों बेटे आकाश व अंकित का रो-रोकर बुरा हाल था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow